scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलअनुभवी चक्का फेंक एथलीट सीमा पूनिया ने कोसानोव मेमोरियल में रजत पदक जीता

अनुभवी चक्का फेंक एथलीट सीमा पूनिया ने कोसानोव मेमोरियल में रजत पदक जीता

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) भारत की अनुभवी चक्का फेंक एथलीट सीमा पूनिया ने शनिवार को कजाखस्तान के अलमाटी में कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।

एशियाई खेल 2014 की चैम्पियन 39 वर्ष की सीमा ने 57.35 मीटर दूर चक्का फेंककर दूसरा स्थन हासिल किया। यह सत्र की उनकी दूसरी प्रतियोगिता है।

थाईलैंड की सुबेनरत इनसाएंग ने 59.67 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता जबकि स्थान एथलीट करीना वासिलयेवा ने 47.70 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक प्राप्त किया।

सीमा का यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा निर्धारित एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग मानक 57 मीटर से बेहतर था।

एएफआई ने एशियाई खेलों की टीम में चयन के लिए भुवनेश्वर में 15 से 19 जून तक चलने वाली राष्ट्रीय अंतराज्यीय चैम्पियनशिप में भाग लेना अनिवार्य कर दिया है। सीमा ने उसमें 56.50 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता था, उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास 64.84 मीटर का है जो उन्होंने 2004 में बनाया था।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments