भोपाल, 15 जून ( भाषा ) जूनियर विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता वरूण तोमर ने कुमार सुरेंद्र स्मृति निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।
उत्तर प्रदेश के वरूण ने फाइनल में 241 . 9 स्कोर किया । सेना के श्रवण कुमार उनसे 0.7 अंक पीछे रहे जिन्होंने रजत पदक जीता ।
सेना निशानेबाजी ईकाई के सागर डांगी ने कांस्य पदक जीता ।
जूनियर पुरूष एयर पिस्टल में हरियाणा के कमलजीत ने पहला स्थान हासिल किया । कर्नाटक के जोनाथन एंटोनी दूसरे और उत्तर प्रदेश के यश तोमर तीसरे स्थान पर रहे ।
भाषा मोना आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
