scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमखेलवाणी दो अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष 20 में रही

वाणी दो अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष 20 में रही

Text Size:

स्काफ्टो (स्वीडन), 29 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर वाणी कपूर लेडीज यूरोपीय टूर टूर्नामेंट डिड्रिकसन्स स्काफ्टो ओपन में संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर रही।

नीदरलैंड में पिछले टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहने वाली वाणी ने यहां कुल दो अंडर 205 का स्कोर किया और शीर्ष 20 में जगह बनायी।

लय तलाश रही त्वेसा मलिक ने लगातार दूसरी बार पार 69 का कार्ड खेला और वह कुल दो ओवर 209 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर रही।

अन्य भारतीयों में अमनदीप द्राल (67) संयुक्त 26वें और दीक्षा डागर (72) संयुक्त 59वें स्थान पर रही।

भारतीय महिला गोल्फर अब फिनलैंड में अलैंड 100 लेडिज ओपन में चुनौती पेश करेंगी।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments