scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलवाणी शीर्ष दस में पहुंची, प्रणवी का अच्छा प्रदर्शन जारी

वाणी शीर्ष दस में पहुंची, प्रणवी का अच्छा प्रदर्शन जारी

Text Size:

केपटाउन, 11 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर वाणी कपूर ने लगातार दूसरे दिन 70 से कम का स्कोर बनाया जिससे वह इन्वेस्टेक दक्षिण अफ्रीकी महिला ओपन में शीर्ष 10 में पहुंच गई जबकि प्रणवी उर्स ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा।

वाणी ने पहले दौर में 72 का कार्ड खेला था लेकिन इसके बाद अगले दो दौर में 68 और 69 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर सात अंडर 209 है और वहां संयुक्त आठवें स्थान पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका में अपने सत्र की शुरुआत करने वाली प्रणवी ने 70, 71 और 71 के कार्ड खेले। उनका कुल स्कोर चार अंडर 212 है और वह संयुक्त 27वें स्थान पर हैं।

अन्य भारतीयों में अमनदीप द्राल, दीक्षा डागर और रिद्धिमा दिलावरी कट से चूक गई थी।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments