scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमखेलवैष्णवी अडकर बेंगलुरु में आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में

वैष्णवी अडकर बेंगलुरु में आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में

Text Size:

बेंगलुरु, 21 फरवरी (भाषा) वाइल्डकार्ड खिलाड़ी वैष्णवी अडकर ने शनिवार को अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यू100 आईटीएफ टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल में जगह बनाई।

पुणे की इक्कीस वर्षीय वैष्णवी (690 रैंकिंग) सेमीफाइनल में दूसरी वरीय और दुनिया की 126वें नंबर की खिलाड़ी थाईलैंड की लानलाना तरारूदी को 6-3, 6-3 से हराया।

सानिया मिर्जा आईटीएफ डब्ल्यू100 या इससे ऊंचे स्तर के टूर्नामेंट के एकल फाइनल में प्रवेश करने वाली पिछली भारतीय थीं।

वैष्णवी का प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने फाइनल तक पहुंचने के लिए शीर्ष-150 में काबिज दो खिलाड़ियों को मात दी।

दूसरे सेमीफाइनल में बेल्जियम की तीसरी वरीयता प्राप्त हाने वांडेविंकल ने पांचवीं वरीयता प्राप्त पोलिना लातसेंको को 6-4, 7-6 (5) से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

जापान की मिसाकी मातसुदा और एरि शिमिजु की जोड़ी ने युगल खिताब अपने नाम किया। उन्होंने तीसरी वरीयता प्राप्त भारत की अंकिता रैना और इंडोनेशिया की प्रिस्का मादेलिन नुग्रोहो की जोड़ी को 6-4, 3-6, 10-5 से हराया।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments