scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलवाणी कपू करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रही

वाणी कपू करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रही

Text Size:

अर्नहेम (नीदरलैंड), 18 जुलाई (भाषा)  भारतीय महिला गोल्फर वाणी कपूर ने लेडीज यूरोपियन टूर में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बिग ग्रीन एग ओपन 2022 गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया।  

शुरुआती तीन दौर में 69-70-71 का कार्ड खेलने वाली वाणी ने चौथे दौर में 73 का स्कोर किया। उनका कुल स्कोर पांच अंडर का रहा जो इसकी विजेता एन्ना नोर्डक्विस्ट से दो शॉट अधिक था।

तीन बार की मेजर चैम्पियन नोर्डक्विस्ट ने आखिरी दौर में पार 72 के कार्ड के साथ कुल सात अंडर का स्कोर बनाया।

कट में जगह बनाने वाली अन्य भारतीयों में अमनदीप द्राल (76) संयुक्त 46वें और रिद्धिमा  दिलावरी (74) संयुक्त 57वें स्थान पर रही।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments