scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमखेलउत्तराखंड ने झारखंड के खिलाफ पहली पारी में कायम की बढ़त

उत्तराखंड ने झारखंड के खिलाफ पहली पारी में कायम की बढ़त

Text Size:

जमशेदपुर, सात फरवरी (भाषा) अवनीश सुधा, कुणाल चंदेला और जगदीश सुचित की अर्धशतकीय पारियों से उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन का समापन पांच विकेट पर 282 रन के साथ कर पहली पारी में झारखंड पर बढ़त कायम कर ली है।

झारखंड की टीम पहली पारी में 235 रन पर आउट हो गयी थी।

उत्तराखंड ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के चार रन से आगे से की। सलामी बल्लेबाज अवनीश सुधा ने 120 गेंदों में 64 रन की संयमित पारी खेली। उन्होंने साथी भूपेन लालवानी (24) के साथ पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े।

कप्तान कुणाल चंदेला ने 112 गेंदों में 68 रन की पारी के दौरान अवनीश के साथ 99 रन की साझेदारी कर झारखंड के गेंदबाजों को परेशान किया।

इसके बाद स्पिन हरफनमौला जगदीश सुचित ने 135 गेंदों में 60 रन की नाबाद पारी के दौरान सौरभ रावत (70 गेंदों में 32) के साथ 64 रन की साझेदारी की। उत्तराखंड ने पांच विकेट रहते पहली पारी में झारखंड पर 47 रन की बढ़त कायम कर ली है।

स्टंप्स के समय जगदीश के साथ शाश्वत डंगवाल (नाबाद 14) क्रीज पर मौजूद थे।

उत्तराखंड के सभी बल्लेबाजों ने बेहद संयमित बल्लेबाजी की और झारखंड के गेंदबाजों को ज्यादा मौके नहीं दिये। टीम के लिए इकलौता छक्का डंगवाल ने लगाया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments