scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलसीनियर महिला हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले दिन उत्तराखंड, दिल्ली, केरल और आंध्र प्रदेश जीते

सीनियर महिला हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले दिन उत्तराखंड, दिल्ली, केरल और आंध्र प्रदेश जीते

Text Size:

पंचकुला, एक मार्च (भाषा) हॉकी उत्तराखंड, दिल्ली हॉकी और छत्तीसगढ़ हॉकी ने शनिवार को यहां 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पहले दिन डिवीजन बी में जीत हासिल की जबकि केरल हॉकी और हॉकी आंध्र प्रदेश ने डिवीजन सी में जीत से अपना अभियान शुरू किया।

हॉकी उत्तराखंड ने दिन की शुरुआती मुकाबले में पूल ए में बिहार हॉकी संघ को मात दी। इसी डिवीजन के पूल बी में दिल्ली हॉकी ने हॉकी चंडीगढ़ पर 4-1 से जीत दर्ज की, जबकि छत्तीसगढ़ हॉकी ने हॉकी हिमाचल पर 5-1 से जीत दर्ज की।

केरल हॉकी और हॉकी आंध्र प्रदेश ने डिवीजन सी में प्रमुख जीत दर्ज की।

पूल ए में केरल हॉकी ने हॉकी गुजरात पर 10-0 से जीत दर्ज की, जबकि डिवीजन सी के दूसरे मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश ने हॉकी अरुणाचल को 9-0 से हराया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments