scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमखेलयूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग चैम्पियनशिप: पुनीत और सुभांक्रिता ने अंडर-15 खिताब जीते

यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग चैम्पियनशिप: पुनीत और सुभांक्रिता ने अंडर-15 खिताब जीते

Text Size:

वडोदरा, 18 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के पुनीत बिस्वास और शुभांक्रिता दत्ता ने बुधवार को यहां यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग चैम्पियनशिप में क्रमश: अंडर-15 बालक और बालिका वर्ग के खिताब अपने नाम किये।

पुनीत ने तमिलनाडु के उमेश कुमार को 4-2 से जबकि शुभांक्रिता ने दिल्ली की सयनिका माजी को 4-0 से पराजित किया।

पुनीत की शुरूआत अच्छी नहीं रही, वह 1-2 से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और इस जीत से उन्हें 19,400 रूपये का नकद पुरस्कार मिला।

सयनिका चौथे गेम में वापसी के करीब पहुंची लेकिन कोलकाता की शुभांक्रिता को खिताब से नहीं रोक सकीं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments