scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलजापान के गैर वरीय इमामुरा और नोगुची ने दिल्ली ओपन युगल खिताब जीता

जापान के गैर वरीय इमामुरा और नोगुची ने दिल्ली ओपन युगल खिताब जीता

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) जापान के गैर वरीय मासामिची इमामूरा और रियो नोगुची की जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त निकी पूनाचा और कर्टनी जॉन को 6 . 4, 6 . 3 से हराकर दिल्ली ओपन युगल टेनिस खिताब जीता ।

दिल्ली ओपन 2025 एटीपी चैलेंजर 75 टूर्नामेंट है जो हार्डकोर्ट पर खेला जाता है और इसकी ईनामी राशि एक लाख डॉलर है ।

एकल वर्ग में विजेता को 75 एटीपी अंक भी मिलते हैं । एकल में फ्रांस के काइरियान जैकेट ने शीर्ष वरीयता प्राप्त विट कोप्रिवा को हराकर फाइनल में जगह बनाई । अब उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के बिली हैरिस से होगा जिन्होंने ट्रिस्टन स्कूलबेट को हराया ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments