scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमखेलइस टूर्नामेंट में अब तक अच्छा रहा है यूएई का सफर : कोच लालचंद राजपूत

इस टूर्नामेंट में अब तक अच्छा रहा है यूएई का सफर : कोच लालचंद राजपूत

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा ) संयुक्त अरब अमीरात के मुख्य कोच लालचंद राजपूत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के आखिरी ग्रुप लीग मैच से पहले बुधवार को कहा कि उनकी टीम का अब तक टी20 विश्व कप का सफर अच्छा रहा है और मैच दर मैच प्रदर्शन में सुधार आया है ।

न्यूजीलैंड ने पहले मैच में यूएई को 10 विकेट से हराया लेकिन उसके बाद यूएई ने कनाडा को पांच विकेट से हराया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच भी पांच विकेट से हारने से पहले आखिरी ओवर तक ले गए ।

राजपूत ने कहा ,‘‘ कुल मिलाकर देखें तो सफर अब तक अच्छा रहा है । पहले मैच में गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन बल्लेबाजों ने एक ईकाई के रूप में अच्छा खेला । पिछले दो मैचों में हमने साबित कर दिया है कि हम अपेक्षा से बेहतर टीम हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एसोसिएट देशों को उतने मैच खेलने का मौका नहीं मिलता है लिहाजा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ ज्यादा खेल नहीं पाते । यह उनके लिये अच्छा मौका है और एक बार जीतने के बाद आत्मविश्वास बढ जाता है जिससे मैच दर मैच प्रदर्शन में सुधार आता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस विश्व कप से आत्मविश्वास बढेगा कि हम भी जीत सकते हैं । उम्मीद है कि यह लय कायम रहेगी ।’’

राजपूत ने गया में जन्मे बल्लेबाज सोहेब खान की तारीफ की जिन्होंने लगातार दो अर्धशतक लगाये हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ वह मध्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है । वह स्थानीय क्रिकेट खेलकर ही टीम में आया है और जबर्दस्त बल्लेबाजी की है । उसे अपने हुनर पर भरोसा है और उसके लिये यह सीखने का अच्छा मंच है ।’’

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments