scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमखेलतुषार और मन्नत संयुक्त बढ़त पर

तुषार और मन्नत संयुक्त बढ़त पर

Text Size:

लुबुम्बाशी (कांगो), 21 अप्रैल (भाषा) युवा गोल्फर तुषार पन्नू और मन्नत बरार ने एएम ग्रीन आईजीपीएल आमंत्रण कांगो गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन छह अंडर 67 का समान स्कोर बनाकर संयुक्त बढ़त हासिल की।

पिछले साल पेशेवर बनने वाले 21 वर्षीय पन्नू ने पांच बर्डी, एक ईगल और एक बोगी की जबकि हाल ही में महिला गोल्फ एसोसिएशन की पेशेवर बनी 19 वर्षीय बरार ने पहले दौर में एक भी बोगी नहीं की।

इन दोनों के बाद सुखमन सिंह का नंबर आता है जिन्होंने पांच अंडर 68 का स्कोर बनाया। वह अकेले तीसरे स्थान पर हैं जबकि अमन राज ने हरेंद्र गुप्ता संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। इन दोनों ने चार अंडर 69 का स्कोर बनाया।

उदयन माने, मानव शाह और सैयद साकिब अहमद ने तीन अंडर 70 का स्कोर बनाया और वे संयुक्त छठे स्थान पर हैंं।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments