इम्फाल, 10 फरवरी (भाषा) टीआरएयू एफसी ने आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां दो बार पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए चर्चिल ब्रदर्स को 3-2 से शिकस्त दी।
सलाम रंजन सिंह के आत्मघाती गोल से चर्चिल ब्रदर्स ने मैच के 38वें मिनट में बढ़त कायम कर ली।
मैच के दूसरे हाफ में बिल्लू तेली (57वां मिनट) के गोल से स्कोर बराबर हो गया। इसके नौ मिनट के बाद हालांकि चर्चिल ब्रदर्स ने कपिल होबले के गोल से एक बार फिर से बढ़त बना ली।
टीम की यह बढ़त एक मिनट तक ही बरकरार रही और 67वें मिनट के कॅमरोन टुरसुनोव के गोल से स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। फर्नांडिन्हो ने मैच के 78वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर टीम को 3-2 से आगे कर दिया जो मैच खत्म होने तक बरकरार रहा।
इस जीत के बाद टीआरएयू 26 अंक के साथ तालिका में तीसरे जबकि चर्चिल ब्रदर्स 23 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।
भाषा आनन्द पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
