scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलगंगजी कोरिया ओपन में 29वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय

गंगजी कोरिया ओपन में 29वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय

Text Size:

चिओनान (कोरिया), 23 जून (भाषा) भारत के राहिल गंगजी यहां कोलोन कोरिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में एक ओवर 72 के स्कोर के साथ भारतीयों के बीच सर्वश्रेष्ठ संयुक्त 29वें स्थान पर चल रहे हैं।

गंगजी 15 होल के बाद शीर्ष पांच में चल रहे थे लेकिन अंतिम तीन होल में बोगी में साथ वह नीचे खिसक गए।

गगनजीत भुल्लर दो ओवर 73 के स्कोर के साथ संयुक्त 48वें स्थान पर चल रहे हैं जबकि वीर अहलावत (78) और हनी बैसोया (80) क्रमश: संयुक्त 120वें और संयुक्त 133वें स्थान पर चल रहे हैं। अहलावत और बैसोया दोनों पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है।

अमेरिका के 35 साल के स्युंगसू हान ने तीन अंडर 68 के स्कोर के साथ बढ़त बना ली है।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments