scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलगोला फेंक में तूर ने जीता स्वर्ण, चित्रवेल और एल्ड्रिन ने इंडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किये

गोला फेंक में तूर ने जीता स्वर्ण, चित्रवेल और एल्ड्रिन ने इंडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किये

Text Size:

अस्ताना (कजाखस्तान) 10 फरवरी (भाषा) गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदर पाल सिंह तूर ने शुक्रवार को एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के शुरुआती दिन भारत के लिए पहला स्वर्ण जीता।

तूर ने 19.49 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का रजत भारत के ही करणवीर सिंह के नाम रहा। करणवीर का  सर्वश्रेष्ठ प्रयास 19.37 मीटर का रहा।

त्रिकूद में प्रवीण चित्रवेल ने अपने रजत पदक जीतने के प्रयास के दौरान नया राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड कायम किया। लंबी कूद में जेसविन एल्ड्रिन ने भी फाइनल में पहुंचने के दौरान राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया।

चित्रवेल ने 16.98 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ अमरजीत सिंह के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोडा। अमरजीत ने 2008 में दोहा में 16.26 मीटर के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

एल्ड्रिन ने क्वालिफिकेशन चरण में 7.92 मीटर के प्रयास के साथ शीर्ष स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट पक्का किया। उन्होंने इस दौरान प्रेम कुमार (2016) और मुरली श्रीशंकर (2022 विश्व इंडोर चैम्पियनशिप) के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

महिलाओं की पेंटाथलॉन में स्वप्ना बर्मन ने पांच स्पर्धाओं में कुल 4119 अंकों के साथ रजत पदक जीता। उज्बेकिस्तान की एकातेरिना वोरोनिना ने 4386 अंकों के साथ स्वर्ण हासिल किया।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments