scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलबांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के लिए टॉम एबेल, रेहान अहमद इंग्लैंड की टीम में

बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के लिए टॉम एबेल, रेहान अहमद इंग्लैंड की टीम में

Text Size:

लंदन, दो फरवरी (भाषा) इंग्लैंड ने बांग्लादेश के वनडे और टी20 के आगामी दौरे के लिए 28 वर्षीय बल्लेबाज टॉम एबेल के रूप में टीम में नया चेहरा शामिल किया है।

श्रृंखला का पहला मैच वनडे के रूप में एक मार्च को ढाका में खेला जाएगा।

श्रीलंका ए के खिलाफ 15 फरवरी से होने वाली अनधिकृत वनडे श्रृंखला के लिए इंग्लैंड लायन्स के कप्तान एबेल के अलावा किशोर लेग स्पिनर रेहान अहमद को भी इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम में शामिल किया गया है।

तेज गेंदबाज साकिब महमूद की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। वह पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर थे।

टीम इस प्रकार हैं :

वनडे : जोस बटलर (कप्तान), टॉम एबेल, रेहान अहमद, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरेन, साकिब महमूद, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, रीस टॉपले, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

टी20: जोस बटलर (कप्तान), टॉम एबेल, रेहान अहमद, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरेन, बेन डकेट, विल जैक, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments