scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलदीक्षा ला सेला ओपन में संयुक्त 19वें स्थान पर

दीक्षा ला सेला ओपन में संयुक्त 19वें स्थान पर

Text Size:

डेनिया (स्पेन), 21 जुलाई ( भाषा ) भारत की दीक्षा डागर ने स्पेन में ला सेला ओपन गोल्फ के पहले दौर में दो अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर है।

इस सत्र में चेक लेडीज ओपन जीतने वाली दीक्षा एक समय 10वें स्थान पर थी लेकिन पहले दौर में अन्य खिलाड़ियों के खेल के बाद वह संयुक्त 19वें स्थान पर खिसक गयी।

तूफान और खराब मौसम के इस मुकाबले को चार की जगह तीन दौर का कर दिया गया है।

भारत की अमनदीप द्राल (73) संयुक्त 54वें , वाणी कपूर और रिद्धिमा दिलावारी एक समान 74 के स्कोर के साथ संयुक्त 69वें स्थान पर हैं ।

भाषा   आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments