scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलयह अफगान टीम विश्व कप में किसी भी टीम को हरा सकती है : ट्रॉट

यह अफगान टीम विश्व कप में किसी भी टीम को हरा सकती है : ट्रॉट

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर ( भाषा ) अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम मौजूदा विश्व कप में किसी भी टीम को हरा सकती है ।

अफगानिस्तान को बांग्लादेश ने छह विकेट से और भारत ने आठ विकेट से हराया है ।

ट्रॉट ने हालांकि कहा कि उनकी टीम रविवार को गत चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करेगी ।

ट्रॉट ने यहां पत्रकारों से कहा ,‘‘ इस अफगान टीम में दुनिया की किसी भी टीम को हराने का माद्दा है । हम हर मैच में जीत के इरादे से उतरते हैं और हमें लगता है कि हम जीत सकते हैं । ऐसा नहीं है कि हम सारे मैच जीत जाते हैं । बांग्लादेश से मिली हार से हम निराश हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अतीत में हमने बेहतर प्रदर्शन किया है । पहले मैच में प्रदर्शन निराशाजनक रहा । हमें निरंतरता पर काम करना होगा । सौ ओवरों के क्रिकेट में 70 से 80 प्रतिशत सही रहना जरूरी है । हमें आगे बल्ले और गेंद से बेहतर प्रदर्शन करना होगा ।’’

उन्होंने कहा कि अफगान टीम को गेंदबाजी में सुधार करना होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ शुरूआती विकेट लेकर दबाव बनाना जरूरी है । हमें नयी गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना होगा जो हम नहीं कर पा रहे हैं ।’’

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments