scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलपाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लायंस के बीच अबू धाबी में दूसरा वनडे मैच रद्द

पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लायंस के बीच अबू धाबी में दूसरा वनडे मैच रद्द

Text Size:

कराची, एक मार्च (भाषा) पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लायंस के बीच चल रही सीरीज का दूसरा वनडे मैच शनिवार को अबुधाबी में इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात की वजह से रद्द कर दिया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि आज खेला जाने वाला मैच रद्द कर दिया गया है और सभी खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को एहतियात के तौर पर अपने होटल में अंदर रहने का निर्देश दिया गया है।

अबुधाबी में बिगड़ते हालात को देखते हुए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कोई अभ्यास सत्र भी नहीं होगा और टीम को अंदर रहने की सलाह दी गई है। ’’

उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

पीसीबी और ईसीबी लगातार संपर्क में है और हालात पर करीब से नजर रखे हुए हैं।

मध्य पूर्व एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद बोर्ड सीरीज के भविष्य पर फैसला करेगा।

अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला किया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता से इस्लामिक नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की अपील की।

ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद वायु क्षेत्र बंद होने की वजह से कई देशों को अपना एयरस्पेस बंद करने या उस पर रोक लगाने पर मजबूर होना पड़ा।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments