scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलखेलो इंडिया शीत खेलों का दूसरा चरण 23 से 26 फरवरी तक गुलमर्ग में

खेलो इंडिया शीत खेलों का दूसरा चरण 23 से 26 फरवरी तक गुलमर्ग में

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का दूसरा चरण 23 से 26 फरवरी तक गुलमर्ग में खेला जायेगा जिसमें करीब 400 खिलाड़ी भाग लेंगे ।

खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की ।

पहला चरण 20 से 26 जनवरी के बीच लद्दाख में खेला गया था ।

मांडविया ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ गुलमर्ग चरण शीतकालीन ओलंपिक के ठीक बाद हो रहा है । खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के आयोजन के लिये यह बिल्कुल सही समय है । लेह में पहला चरण काफी कामयाब रहा था जिसमें फिगर स्केटिंग को शामिल किया गया था ।’’

गुलमर्ग में चार पदक खेलों स्की पर्वतारोहण, अल्पाइन स्कीइंग, नोर्डिक स्कीइंग (क्रॉसकंट्री) और स्नोबोर्डिंग की स्पर्धायें होंगी ।

पिछली बार भारतीय सेना ने सर्वाधिक 18 पदक जीते थे जबकि हिमाचल प्रदेश दूसरे, लद्दाख, महाराष्ट्र और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहे थे ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments