पोर्ट ऑफ स्पेन, 23 जुलाई (भाषा) भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन जब दूसरी पारी में दो विकेट पर 118 रन बनाए थे तब बारिश के कारण खेला रोकना पड़ा।
लंच के बाद सिर्फ तीन ओवर का खेल हो पाया था कि दोबारा बारिश आ गई और खिलाड़ियों को वापस लौटना पड़ा।
खेल रोके जाने के समय इशान किशन और शुभमन गिल क्रमश: आठ और 10 रन बनाकर खेल रहे थे।
भारत की कुल बढ़त 301 रन की हो गई है।
इससे पहले सुबह के सत्र में वेस्टइंडीज की टीम 255 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे।
भाषा सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
