मेलबर्न, 29 दिसंबर (भाषा) आस्ट्रेलिया से शुक्रवार को यहां 79 रन से मिली हार के बावजूद पाकिस्तान के टीम निदेशक मोहम्मद हफीज ने कहा कि उनकी टीम ने दूसरे टेस्ट में मेजबान से बेहतर क्रिकेट खेला।
आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पांच विकेट झटके जिससे पाकिस्तान की टीम एमसीजी पर जीत के लिए 316 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 237 रन पर सिमट गयी।
हफीज ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘बतौर टीम हमने बेहतर क्रिकेट खेला। मुझे इस पर गर्व है। टीम ने सर्वश्रेष्ठ संभव तरीके से इस मैच में आक्रामक होने का साहस दिखाया। हमारा बल्लेबाजी जज्बा बेहतर था और गेंदबाजी करते हुए हम सही लाइन एवं लेंथ में हिट कर रहे थे। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने कुछ गलतियां की जिससे हमने मैच गंवा दिया लेकिन बतौर टीम मेरा मानना है कि काफी सकारात्मक चीजें थी जो मैच जीतने के लिए काफी थीं लेकिन दुर्भाग्य से हम मैच नहीं जीत सके। ’’
एपी नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
