scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमखेलतन्वी खन्ना, सुनयना कुरूविला एसआरएफआई भारत टूर प्रतियोगिता के अंतिम चार में

तन्वी खन्ना, सुनयना कुरूविला एसआरएफआई भारत टूर प्रतियोगिता के अंतिम चार में

Text Size:

चेन्नई, 21 सितंबर (भाषा) भारत के अभय सिंह ने बुधवार को यहां हमवतन वेलावान सेंथिलकुमार को चार गेम में पराजित कर चौथे एचसीएल एसआरएफआई भारत टूर – चेन्नई चरण 2022 स्क्वाश टूर्नामेंट के पुरूष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अभय सिंह ने सेंथिलकुमार को 47 मिनट तक चले मुकाबले में 11-7, 3-11, 11-6, 11-9 से हराया और अब वह सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय यासिन एलशफई से भिड़ेंगे।

महिलाओं की स्पर्धा में दो भारतीय तन्वी खन्ना (तीसरी वरीय) और सुनयना कुरूविला (पांचवीं वरीय) ने अंतिम चार में जगह बना ली है।

करूविला ने चौथी वरीय हाया अली पर चार गेम तक चले मुकाबले में उलटफेर भरी जीत दर्ज की।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments