scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलतमिलनाडु: कोडानाडु मामले में पूर्व विधायक से पूछताछ की गई

तमिलनाडु: कोडानाडु मामले में पूर्व विधायक से पूछताछ की गई

Text Size:

कोयंबटूर(तमिलनाडु), 15 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के कोडानाडु में 2017 में हुई चोरी व हत्या के एक मामले में पूर्व विधायक वी सी अरूकुट्टी (अन्नाद्रमुक) से एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को करीब दो घंटे पूछताछ की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कौडानपलयम के पूर्व विधायक अरूकुट्टी से मामले में मुख्य आरोपी कानागराज की मौत के सिलसिले में पूछताछ की गई। कानागराज एक वाहन चालक था जो पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के लिए काम करता था। जयललिता कोडानाडु में इस एस्टेट का उपयोग एक आश्रय स्थान के रूप में किया करती थीं।

अप्रैल 2017 में, एस्टेट के एक चौकीदार का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया था और कुछ दस्तावेज चोरी हो गये थे।

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments