मुंबई, तीन मार्च (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले चंद्र ग्रहण की वजह से मंगलवार शाम के ट्रेनिंग सत्र में एक घंटे से अधिक का विलंब किया।
टी20 विश्व कप के सह मेजबान भारत को पहले यहां वानखेड़े स्टेडियम में शाम छह से नौ बजे तक ट्रेनिंग करनी थी लेकिन टीम आखिरकार शाम सात बजकर 20 मिनट के करीब मैदान पर उतरी।
सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य खिलाड़ियों और कोच से पहले मैदान पर पहुंच गए थे लेकिन ट्रेनिंग कुछ देर बाद शुरू हुई।
स्टेडियम की फ्लडलाइट भी शाम करीब छह बजकर 50 मिनट पर चालू कर दी गईं थी लेकिन इन्हें पूरी तरह से शुरू नहीं किया गया था जो बाकी टीम के मैदान पर उतरने से कुछ देर पहले किया गया था।
भाषा सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
