scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमखेलतैराक वंशिका और स्वराज ने अरब सागर में ‘ओपन वॉटर तैराकी’ पूरी की

तैराक वंशिका और स्वराज ने अरब सागर में ‘ओपन वॉटर तैराकी’ पूरी की

Text Size:

मुंबई, 24 अप्रैल (भाषा) ठाणे के युवा तैराक वंशिका गिरीश अय्यर (14) और स्वराज स्नेहा गौरव फडनीस (12) ने नवी मुंबई में अटल सेतु से लेकर रायगढ़ के पीरवाड़ी बीच तक अरब सागर में ‘ओपन वॉटर तैराकी चैलेंज’ पूरा किया।

दोनों ने सुबह 3:10 बजे अपनी तैराकी शुरू की और समुद्र की मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद 21 किलोमीटर की दूरी तय की।

विज्ञप्ति के अनुसार वंशिका ने पांच घंटे 14 मिनट में यह चैलेंज पूरा किया तो स्वराज ने यह दूरी तय करने में चार घंटे 57 मिनट का समय लिया।

उनके इस प्रयास को महाराष्ट्र राज्य एमेच्योर तैराकी संघ द्वारा प्रमाणित किया गया है क्योंकि वे इस रास्ते पर तैराकी पूरी करने वाले पहले महिला और पुरुष तैराक बन गए हैं।

वंशिका न्यू होराइजन इंटरनेशनल स्कूल रोडस की छात्रा हैं जबकि स्वराज सुलोचनादेवी सिंघानिया स्कूल में पढ़ते हैं।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments