scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमखेलसुतारिया ने भल्ला को हराकर अखिल भारतीय स्नूकर ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई

सुतारिया ने भल्ला को हराकर अखिल भारतीय स्नूकर ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई

Text Size:

मुंबई, आठ जनवरी (भाषा) मेहुल सुतारिया ने यहां ‘एनएससीआई बॉलकलाइन 3.0’ अखिल भारतीय स्नूकर ओपन के ‘बेस्ट-ऑफ-7-फ्रेम क्वालीफाइंग ड्रॉ’ के पहले दौर के मैच में गौतम भल्ला की दमदार चुनौती से पार पाते हुए 4-3 से जीत दर्ज की।

  सुतारिया ने सोमवार को यहां निर्णायक फ्रेम में शानदार खेल दिखाते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। उन्होंने इस रोमांचक मुकाबले को 40-31, 31-53, 37-59, 49-36, 56-42, 41-53, 62-16 से जीता।

अनुभवी चिराग रामकृष्णन ने जय पटेल को 4-1 (62-35, 57-34, 61-21, 57-64, 93-38) से हराया।

पहले दौर के एक अन्य मैच में विशाल गेहानी ने ऋषभ शाह को 4-0 (75-65, 66-39, 60-41, 72-42) से करारी शिकस्त दी।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments