scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलसूर्यकुमार ने हर्निया की सर्जरी करायी

सूर्यकुमार ने हर्निया की सर्जरी करायी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को कहा कि उन्होंने ‘स्पोर्ट्स हर्निया’ की सर्जरी करा ली है।

वह पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान चोटिल हो गये थे। दुनिया के शीर्ष टी20 बल्लेबाज ने जर्मनी में सर्जरी करायी और उन्हें इससे पूरी तरह उबरने में कम से कम एक महीना लगेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सर्जरी हो गयी है। मैं सभी को उनकी शुभकामनाओं के प्रति धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्हें मेरे स्वास्थ्य के प्रति चिंता थी। मैं जल्द ही वापसी करूंगा। ’’

सूर्यकुमार के इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान वापसी की उम्मीद है जिसके बाद जून में टी20 विश्व कप खेला जायेगा।

वह भारत के आईसीसी खिताब के सूखे को समाप्त करने की योजना का अहम हिस्सा हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments