scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमखेलसुरजीत सिंह ने बेंगलुरू बुल्स को पटना पाइरेट्स पर रोमांचक जीत दिलाई

सुरजीत सिंह ने बेंगलुरू बुल्स को पटना पाइरेट्स पर रोमांचक जीत दिलाई

Text Size:

मुंबई, आठ जनवरी (भाषा) अनुभवी डिफेंडर सुरजीत सिंह (आठ टैकल अंक) के शानदार खेल के दम पर बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग के रोमांचक मुकाबले में सोमवार को यहां तीन बार के चैम्पियन पटना पाइरेट्स को 34-33 से हराया।

पटना के कप्तान नीरज ने भी पांच टैकल अंक जुटाये लेकिन टीम को आखिरी मिनटों में खराब खेल का खामियाजा भुगतना पड़ा।

मैच के 27वें मिनट में पटना की टीम 24-14 के बड़े अंतर से आगे थी।

सुरजीत और रन सिंह ने इसके बाद सुपर टैकल कर बेंगलुरु की मैच में वापसी करायी लेकिन आखिरी तीन मिनट में टीम आठ अंक (25-33) से पिछड़ रही थी।

सुशील ने शानदार रेड कर पटना के दो खिलाड़ियों में मैदान से बाहर किया। सुरजीत ने इसके बाद संदीप कुमार का शानदार टैकल करके पटना को ऑल आउट कर इस अंतर को कम किया।

पटना की टीम इसके बाद दबाव में आ गयी और बेंगलुरु ने मुकाबला जीत लिया।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments