scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलसुमित नागल टाम्पेरे ओपन के फाइनल में

सुमित नागल टाम्पेरे ओपन के फाइनल में

Text Size:

टाम्पेरे, 22 जुलाई (भाषा) भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने शनिवार को यहां स्पेन के गैरवरीय डेनियल रिंकोन की चुनौती समाप्त कर टाम्पेरे ओपन के फाइनल में प्रवेश किया।

सातवीं वरीयता प्राप्त 25 साल के भारतीय ने 4-6, 6-3, 6-2 की जीत से अपने पांचवें चैलेंजर स्तर के फाइनल में जगह बनायी। इस साल यह उनका दूसरा चैलेंजर फाइनल है, उन्होंने अप्रैल में रोम में गार्डन ओपन जीता था जिसमें उन्होंने नीदरलैंड के जेस्पर डि जोंग को सीधे सेट में हराया था।

अब फाइनल में नागल का सामना जर्मनी के हेनरी स्क्वायर और चेक गणराज्य के डालीबोर सिवरसिना के बीच रविवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

इस टूर्नामेंट में नागल का प्रदर्शन यादगार रहा है। उन्होंने पहले दौर में वाइल्डकार्ड से प्रवेश करने वाले जिरी वेसले को सीधे सेट में हराने के बाद ब्राजील के जेएल रेस डा सिल्वा पर प्री-क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में नागल ने ट्यूनीशिया के मोहम्मद अजीज डोगाज को हराया था।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments