scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमखेलशुभंकर आयरिश ओपन गोल्फ में संयुक्त सातवें स्थान पर रहे

शुभंकर आयरिश ओपन गोल्फ में संयुक्त सातवें स्थान पर रहे

Text Size:

किल्डारे (आयरलैंड), 11 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा आयरिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के चौथे दौर में एक ओवर 71 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से सातवें स्थान रहे।

डीपी वर्ल्ड टूर (यूरोपीय टूर) पर 2018 के बाद अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश कर रहे शुभंकर यहां  पहले दौर के बाद एकल बढ़त और दूसरे दौर के बाद संयुक्त बढ़त पर थे। तीसरे दौर में दो ओवर 74 का कार्ड खेलकर निराशाजनक प्रदर्शन किया जिससे वह संयुक्त चौथे स्थान पर खिसक गए थे।

वह आखिरी दौर में भी लय हासिल करने में सफल नहीं रहे और उनका कुल स्कोर 11 अंडर का रहा।

शुभंकर अब एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments