scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमखेलस्टीफन कोन्सटेनटाइन ईस्ट बंगाल के मुख्य कोच बने

स्टीफन कोन्सटेनटाइन ईस्ट बंगाल के मुख्य कोच बने

Text Size:

कोलकाता, 27 जुलाई (भाषा) भारत के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन कोन्सटेनटाइन इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी टूर्नामेंट के दौरान ईस्ट बंगाल के कोच की भूमिका निभाएंगे। क्लब ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दो बार भारतीय राष्ट्रीय टीम के कोच रह चुके 59 साल के कोन्सटेनटाइन की इसके साथ ही भारत में एक बार फिर वापसी होगी।

कोन्सटेनटाइन की सबसे बड़ी उपलब्धि अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान भारत को फीफा रैंकिंग में 173वें से 97वें स्थान पर पहुंचाना रही।

ईस्ट बंगाल की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘इमामी समूह और ईस्ट बंगाल क्लब को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रीय टीम के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन कोन्सटेनटाइन को 2022-23 फुटबॉल सत्र के लिए हमारा मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।’’

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments