scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलउपुल थरंगा की अगुआई में बनी श्रीलंका की नयी चयन समिति

उपुल थरंगा की अगुआई में बनी श्रीलंका की नयी चयन समिति

Text Size:

कोलंबो, 13 दिसंबर (भाषा) खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने बुधवार को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद पूर्व सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा को राष्ट्रीय चयन समिति का नया अध्यक्ष घोषित किया।

पांच सदस्यीय समिति में पूर्व खिलाड़ी अजंता मेंडिस, इंडिका डि सरम, थरंगा परनविताना और दिलरूवान परेरा भी शामिल हैं।

नयी समिति दो साल के लिये काम करेगी और अभी सबसे पहले उसकी जिम्मेदारी छह से 18 जनवरी के बीच कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली छह मैचों की सफेद गेंद की श्रृंखला के लिए श्रीलंकाई टीम का चयन करना है।

आईसीसी वनडे विश्व कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बाद चयन पैनल का पुनर्गठन जरूरी हो गया था। श्रीलंका विश्व कप में दो जीत और सात हार से 10 टीम की तालिका में नौवें स्थान पर रहा था।

इससे पहले पिछली चयन समिति के अध्यक्ष पूर्व तेज गेंदबाज पी विक्रमसिंघा थे।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments