scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलश्रीलंका का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

श्रीलंका का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

Text Size:

दुबई, नौ सितंबर (भाषा) श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के मुकाबले में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

दोनों टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी हैं।

श्रीलंका ने दो बदलाव करते हुए चरित असलंका और असित फर्नांडो की जगह धनंजय डिसिल्वा और प्रमोद मधुसान को मौका दिया है। मधुसान पदार्पण कर रहे हैं।

पाकिस्तान ने भी दो बदलाव करते हुए नसीम शाह और शादाब खान की जगह उस्मान कादिर और हसन अली को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments