scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलएसआरएच ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए दिया 287 रन का लक्ष्य

एसआरएच ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए दिया 287 रन का लक्ष्य

Text Size:

हैदराबाद, 23 मार्च (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में रविवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट पर 286 रन बनाये।

यह आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी एसआरएच के नाम है। टीम ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन बनाये थे।

एसआरएच के लिए अपना पहला मैच खेल रहे इशान किशन ने 47 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी खेली। ट्रेविस हेड ने 31 गेंद में 67 रन का योगदान दिया।

राजस्थान रॉयल्स के लिए तुषार देशपांडे ने तीन जबकि महीश तीक्षणा ने दो विकेट लिये।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments