scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमखेलदक्षिण अफ्रीका के चाय के विश्राम तक तीन विकेट पर 107 रन

दक्षिण अफ्रीका के चाय के विश्राम तक तीन विकेट पर 107 रन

Text Size:

गुवाहाटी, 25 नवंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम क्रिकेट मैच के चौथे दिन मंगलवार को यहां चाय के विश्राम तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 107 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत 201 रन ही बना पाया था। इस तरह से दक्षिण अफ्रीका ने अब कुल 395 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

चाय के विश्राम के समय टोनी डि जॉर्जी 21 और ट्रिस्टन स्टब्स 14 रन पर खेल रहे थे। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने दो और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया है।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments