scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलसौरव गांगुली की पत्नी अस्पताल में भर्ती

सौरव गांगुली की पत्नी अस्पताल में भर्ती

Text Size:

कोलकाता, पांच अक्टूबर (भाषा) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली को चिकनगुनिया होने के कारण यहां एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुखार, जोड़ों में दर्द और चकत्ते के होने के कारण उन्हें मंगलवार देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वुडलैंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ डॉ रूपाली बसु ने कहा, ‘‘डोना गांगुली को चिकनगुनिया हो गया है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वह अभी तरल पदार्थ ले रही हैं।’’

बसु ने कहा कि उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।

भाषा पंत मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments