बेंगलुरू, 15 फरवरी (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने महिला प्रीमियर लीग 2025 के बाकी मैचों के लिये चोटिल श्रेयांका पाटिल की जगह स्नेह राणा को टीम में शामिल किया है ।
आरसीबी के लिये 15 मैचों में 19 विकेट ले चुकी श्रेयांका चोट के कारण तीसरे सत्र से बाहर है ।
वह वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ पिछले साल घरेलू श्रृंखला नहीं खेल सकी थी ।
तीस वर्ष की आफ स्पिन हरफनमौला राणा पहले गुजरात जाइंट्स के लिये खेल चुकी हैं । वह 30 लाख रूपये की कीमत पर आरसीबी से जुड़ी ।
गत चैम्पियन आरसीबी ने पहले मैच में शुक्रवार को गुजरात जाइंट्स को छह विकेट से हराया था ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
