scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलमहिला तेज गेंदबाजों के कौशल में सुधार हुआ: ट्रॉय कूली

महिला तेज गेंदबाजों के कौशल में सुधार हुआ: ट्रॉय कूली

Text Size:

मुंबई, 19 दिसंबर (भाषा) भारतीय महिला टीम के गेंदबाजी कोच ट्रॉय कूली ने इस बात से खुश है कि टीम की तेज गेंदबाजों ने अपने कौशल और विविधता में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

उन्होंने कहा कि गेंदबाजों की मेहनत का असर पिछले दिनों इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में दिखा था जिसे भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 347 रन से जीता था।

  भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाला एकमात्र टेस्ट है।

कूली ने यहां टीम के अभ्यास सत्र के बाद कहा, ‘‘मुझे पता है कि वे किस तरह का काम कर रहे हैं। उन सब ने अपनी मेहनत से काफी सुधार किये हैं। वे आगे बढ़ने और कौशल को विकसित करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ गेंदबाजों में सबसे बड़ा सुधार यह है कि उन्होंने कौशल और विविधताएं जोड़ी हैं। इसके साथ ही उनकी गेंदबाजी में अब बेहतर नियंत्रण दिख रहा है।’’

कूली बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में तेज गेंदबाजी कोच भी हैं। उन्हें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए भारत महिला कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है।

उन्होंने पहले दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान इस टीम के साथ काम किया था।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments