कुआलालंपुर, सात जुलाई ( भाषा ) भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू चीन की झांग यि मान को सीधे गेम में हराकर मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई ।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने 32वीं रैंकिंग वाली यि मान को 28 मिनट में 21 . 12, 21 . 10 से हराया ।
अब उनका सामना अंतिम आठ में चिर प्रतिद्वंद्वी चीनी ताइपै की ताइ जू यिंग से होगा । दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ सिंधू का रिकॉर्ड 5 . 16 का है । पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन में भी उसने सिंधू को हराया था ।
पुरूष एकल में बी साइ प्रणीत को चीन के लि शि फेंग ने 21 . 14, 21 . 17 से हराया ।
शाम को एच एस प्रणय और पारूपल्ली कश्यप के मुकाबले भी होंगे ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
