scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलश्याम सुंदर स्वामी ने कांस्य पदक जीता, राकेश और अंजुम चौथे स्थान पर रहे

श्याम सुंदर स्वामी ने कांस्य पदक जीता, राकेश और अंजुम चौथे स्थान पर रहे

Text Size:

बैंकॉक, चार अप्रैल (भाषा) श्याम सुंदर स्वामी ने अपने सीनियर साथी खिलाड़ी और पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेता राकेश कुमार को कड़े मुकाबले वाले प्लेऑफ में हराकर विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा के कांस्य पदक मैच में स्वामी प्लेऑफ में 10-9 से विजयी रहे। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों ने समान 143 अंक बनाए थे और इसलिए टाईब्रेक का सहारा लेना पड़ा।

पेरिस पैरालंपिक्स में मिश्रित टीम के कांस्य पदक विजेता राकेश ने टाईब्रेक में हार के कारण चौथे स्थान पर रहकर अपना अभियान समाप्त किया।

महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में अंजुम तनवार भी दक्षिण कोरिया की प्रतिद्वंदी के खिलाफ कांस्य पदक मैच में 2-6 से हारने के बाद चौथे स्थान पर रहीं।

बैंकॉक में हाल में इसी स्थान पर खेले गए एशिया कप के पहले चरण में भारत ने दो स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित 10 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments