कोलकाता , 26 जुलाई (भाषा) बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने मंगलवार को पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला को आगामी सत्र के लिए सीनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया।
कैब अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कहा, ‘‘ मुझे बंगाल टीम के नए सीनियर कोच के रूप में लक्ष्मी रतन शुक्ला के नाम की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।’’
सौराशीष लाहिड़ी टीम के सहायक कोच बने रहेंगे।
कोच नियुक्त होने के बाद शुक्ला ने कहा, ‘‘ यह नई तरह की चुनौती है और मैं खिलाड़ी के तौर पर जिस तरह से बंगाल के लिए योगदान देता था वैसे ही कोच के तौर पर भी दूंगा।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
