scorecardresearch
Thursday, 16 April, 2026
होमखेलशुभंकर ने 64 का कार्ड खेला, बोल्डर्स क्लासिक खिताब जीतने के करीब

शुभंकर ने 64 का कार्ड खेला, बोल्डर्स क्लासिक खिताब जीतने के करीब

Text Size:

हैदराबाद, 16 अप्रैल (भाषा) शीर्ष पर चल रहे शुभंकर शर्मा ने बृहस्पतिवार को यहां एक करोड़ पुरस्कार राशि के शुरूआती बोल्डर्स क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर में आठ अंडर 64 का शानदार कार्ड खेलकर सात शॉट की विशाल बढ़त हासिल की।

दो बार के डीपी वर्ल्ड टूर विजेता 29 वर्षीय शुभंकर (66, 66, 64) का कुल स्कोर 20 अंडर 196 हो गया है। उन्होंने तीसरे दौर में नौ बर्डी लगाई और महज एक बोगी की।

दिल्ली के राशिद खान, चंडीगढ़ के अंगद चीमा और विशेष शर्मा 13 अंडर 203 के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments