scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमखेलशुभंकर शर्मा ने बोल्डर्स क्लासिक का खिताब जीता

शुभंकर शर्मा ने बोल्डर्स क्लासिक का खिताब जीता

Text Size:

हैदराबाद, 17 अप्रैल (भाषा) यूरोपीय टूर पर दो बार के विजेता शुभंकर शर्मा ने  बोल्डर्स क्लासिक गोल्फ के पहले आयोजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां जीत हासिल की।

शुभंकर ने दिसंबर 2021 के बाद अपने पहले घरेलू टूर्नामेंट डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई सर्किट में यादगार वापसी करते हुए शुरुआती दो दौर के खेल में एक समान छह अंडर 66 के कार्ड के साथ बढ़त बना ली थी।

दो बार के एशियाई टूर के विजेता ने तीसरे दिन आठ अंडर 64 के शानदार कार्ड के साथ कोर्स रिकॉर्ड कायम करते हुए अपनी बढ़त को और मजबूत किया। 

उन्होंने शुक्रवार को अंतिम दौर में भी अपना बढ़त बरकरार रखते हुए आसानी से चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। 

भाषा

आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments