scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलशॉटगन विश्वकप : गनेमत क्वालिफिकेशन के दूसरे दिन 11वें स्थान पर पहुंची

शॉटगन विश्वकप : गनेमत क्वालिफिकेशन के दूसरे दिन 11वें स्थान पर पहुंची

Text Size:

लोनाटो, 11 जुलाई (भाषा) भारतीय निशानेबाज गनेमत सेखों आईएसएसएफ विश्व कप शॉटगन चरण में महिलाओं की स्कीट प्रतियोगिता के क्वालीफिकेशन के दूसरे दिन मंगलवार को यहां तीन स्थान के फायदे से 14वें से 11वें स्थान पर पहुंच गईं।

गनेमत ने पहले दिन 25 और 23 के स्कोर बनाए थे। दूसरे दिन उन्होंने दो राउंड में 24 और 23 अंक बनाए। इस तरह से उनका कुल स्कोर 95 है। पांचवां और अंतिम राउंड बुधवार को होगा।

शीर्ष पर रहने वाले छह खिलाड़ी फाइनल में जगह बनाएंगे जो कि बुधवार को ही खेला जाएगा। अभी चीन की जियांग इतिंग 98 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

भारत के दो अन्य निशानेबाज महेश्वरी चौहान और दर्शना राठौड़ का स्कोर क्रमश: 93 और 84 है।

पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में मेराज अहमद खान का स्कोर चार राउंड के बाद 92 है। अनंत जीत सिंह ने तीन राउंड के बाद 72 का स्कोर बनाया है और वह 42वें स्थान पर हैं। गुरजोत खंगुरा के तीन राउंड के बाद 68 अंक हैं।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments