scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमखेलइंडियन ओपन थ्रो मीट में अपने फॉर्म को परखने उतरेंगे शॉटपुट खिलाड़ी तूर

इंडियन ओपन थ्रो मीट में अपने फॉर्म को परखने उतरेंगे शॉटपुट खिलाड़ी तूर

Text Size:

पटियाला, छह मार्च (भाषा) दो बार के एशियाई खेल चैम्पियन शॉटपुट खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर आगामी व्यस्त सत्र से पहले यहां शनिवार से शुरू हो रही पांचवीं इंडियन ओपन थ्रो प्रतिस्पर्धा में अपने फॉर्म को परखने उतरेंगे ।

राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में होने वाली दो दिवसीय स्पर्धा के साथ थ्रो खिलाड़ियों के लिये घरेलू आउटडोर सत्र की शुरूआत होगी ।

तूर ने जून 2023 में 21 . 17 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था ।

तूर ने कहा ,‘‘ मेरा फोकस अपने प्रदर्शन की समीक्षा करने पर है । मैने पिछले महीने चीन में एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के जरिये सत्र की शुरूआत की थी और नतीजे अच्छे रहे ।’’

पंजाब के इस खिलाड़ी ने 20 . 05 मीटर के साथ रजत पदक जीता था । अब उनकी नजरें जापान में होने वाले एशियाई खेलों में खिताब बरकरार रखने पर लगी है ।

राष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच राधाकृष्णन नायर के अनुसार पटियाला में होने वाली स्पर्धा राष्ट्रमंडल या एशियाई खेलों के लिये क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट नहीं है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ राष्ट्रमंडल खेलों के लिये क्वालीफिकेशन स्पर्धा मई में रांची में होगी । वहीं एशियाई खेलों के लिये खिलाड़ी जून में भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय अंतर प्रांत सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के जरिये क्वालीफिकेशन हासिल करेंगे ।’’

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments