scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमखेलशिवम लोहकरे ने पुरुष भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता

शिवम लोहकरे ने पुरुष भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता

Text Size:

पटियाला, आठ मार्च (भाषा) भाला फेंक एथलीट शिवम लोहकरे ने रविवार को यहां इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता के पांचवें चरण के अंतिम दिन 81.08 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

लोहकरे पहले ही थ्रो में 81.08 मीटर का शानदार प्रदर्शन करने के बाद बाकी पांच प्रयासों में कोई अंक दर्ज नहीं कर सके।

एसएससीबी का प्रतिनिधित्व कर रहे आनंद सिंह ने 76.94 मीटर के थ्रो से रजत पदक जीता जबकि ओडिशा के अनुभवी भाला फेंक खिलाड़ी और एशियाई खेलों के पदक विजेता किशोर कुमार जेना ने 74.75 मीटर की दूरी से कांस्य पदक हासिल किया।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments