ईस्ट लंदन (दक्षिण अफ्रीका), 18 जनवरी (भाषा) शिखा पांडे की हैरानी भरी वापसी से कुछ भृकुटियां तन सकती हैं लेकिन भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को कहा कि यह अनुभवी तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप में उनके लिये ‘एक्स फैक्टर’ (अहम) हो सकती है जिसकी उन्हें जरूरत है।
अक्टूबर 2021 में भारत के लिये पिछली बार खेली 33 वर्षीय शिखा को आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला और 10 से 26 फरवरी तक होने वाले टी20 विश्व कप के लिये टीम में शामिल किया गया है।
हरमनप्रीत ने त्रिकोणीय श्रृंखला में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘वह (शिखा) बहुत ही अनुभवी गेंदबाज हैं, यही कारण है कि हम उसे टीम में वापस लाना चाहते थे। ’’
उन्होंने कहा कि शिखा दक्षिण अफ्रीका में गेंदबाजों की मुफीद पिच पर पावरप्ले और अंतिम ओवरों में उपयोगी साबित होंगी।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
