scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमखेलशांभवी, दिव्यांशु ने विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ मिश्रित टीम एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता

शांभवी, दिव्यांशु ने विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ मिश्रित टीम एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता

Text Size:

काहिरा, 24 अप्रैल (भाषा) निशानेबाज शांभवी क्षीरसागर और दिव्यांशु देवांगन ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में 499.9 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जिससे भारत ने शुक्रवार को यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में अपना चौथा स्वर्ण पदक पदक हासिल किया।

इस जोड़ी ने क्वालीफिकेशन दौर में कुल 632.0 अंक से शीर्ष स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

चीनी ताइपे के त्साई चिएह-यिंग और चेन यू-एन ने 498.3 अंक से रजत पदक जबकि फ्रांस की जोड़ी टिफेन पोमेस और गैस्पर्ड लेसीउर ने 434.4 से कांस्य पदक जीता।

भारत के काहिरा जूनियर विश्व कप में अब कुल 12 पदक हो गए हैं। पदक तालिका में भारत चार स्वर्ण पदक, पांच रजत और तीन कांस्य पदक से सबसे आगे है। अभी प्रतियोगिता के दो दिन बाकी हैं और छह स्वर्ण पदक पदक के नतीजे आने बाकी हैं।

समीर ने 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल पुरुषों की जूनियर स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर में 573 अंक से फाइनल में जगह बनाई जिसमें वह सातवें स्थान पर रहे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments