scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलशाकिब और मेहदी ने अफगानिस्तान को 156 रन पर आउट किया

शाकिब और मेहदी ने अफगानिस्तान को 156 रन पर आउट किया

Text Size:

धर्मशाला, सात अक्टूबर ( भाषा ) शाकिब अल हसन और मेहदी मिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने शनिवार को विश्व कप के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 156 रन पर आउट कर दिया ।

शाकिब और मिराज ने तीन तीन विकेट लिये । अफगानिस्तान के लिये सिर्फ रहमानुल्लाह गुरबाज ( 62 गेंद में 47 रन ) ही कुछ देर टिककर खेल सके ।

अफगानिस्तान का स्कोर एक समय 25वें ओवर में दो विकेट पर 112 रन था ।

गुरबाज और हशमतुल्लाह शाहिदी तीसरे विकेट की बड़ी साझेदारी कर रहे थे लेकिन तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान और स्पिनर मिराज ने पांच गेंद के भीतर दो विकेट ले लिये ।

मिराज ने शाहिदी को पवेलियन भेजा जबकि गुरबाज को रहमान ने डीप में तांजिद हसन के हाथों लपकवाया ।

इन झटकों से अफगान टीम उबर नहीं सकी और उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे ।

टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लेने वाले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने भी शानदार गेंदबाजी की । अफगानिस्तान के बल्लेबाज उनकी स्पिन का सामना नहीं कर सके ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments